बिहार | Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2020| मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2020 | Registration Online | APPLY easily | Eligibility & Benefits , मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2020 की सारी जानकारी हिंदी में
Page Contents:
- 1 Mukhyamantri Udyami Yojana: –
- 2 Mukhyamantri Udyami Yojana का मुख्य उद्देश्य: –
- 3 Mukhyamantri Udyami Yojana की प्रोत्साहन राशि: –
- 4 Mukhyamantri Udyami Yojana की प्रमुख HighLights: –
Mukhyamantri Udyami Yojana: –
Mukhyamantri Udyami Yojana बिहार की सरकार ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए शुरु की है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उद्योग लगाने पर 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। Mukhyamantri Udyami Yojana के द्वारा बेरोजगारी की दर में कमी आएगी तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। जिससे कि वह अपना खुद का उद्योग शुरू कर पायेगे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए बिहार सरकार ने 102 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
Mukhyamantri Udyami Yojana का मुख्य उद्देश्य: –
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में सूक्ष्म और लघु उद्योगो को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपना व्यापार शुरू कर पाए। इसी के साथ अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के युवाओं को बेहतर आजीविका प्राप्त होगी।
Mukhyamantri Udyami Yojana की प्रोत्साहन राशि: –
Mukhyamantri Udyami Yojana 2020 के तहत सभी लाभार्थियों को 10 लाख रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन 10 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए अनुदान के रूप में दिए जाएंगे तथा 5 लाख रुपए ब्याज मुक्त लोन के रूप में दिए जाएंगे। जिसे लाभार्थी को 84 किस्तों में अदा करना होगा। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
Mukhyamantri Udyami Yojana की प्रमुख HighLights: –
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2020 |
किस ने शुरु की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिक |
उद्देश्य | उद्योग स्थापित करने के लिए बढ़ावा देना |
प्रोत्साहन राशि | 10 लाख रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Mukhyamantri Udyami Yojana के मुख्य लाभ: –
- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिक ही ले सकते हैं।
- इस योजना के द्वारा बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
- इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
- 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि में से 5 लाख रुपए अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे तथा 5 लाख रुपए ब्याज मुक्त लोन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को बेहतर आजीविका प्राप्त होगी।
- लोन ब्याज मुक्त होगा और लोन की राशि 84 किस्तों में जमा करनी होगी।
- Mukhyamantri Udyami Yojana 2020 के माध्यम से बिहार सरकार उद्योग को प्रोत्साहन देने का प्रयास कर रही है।
- प्रशिक्षण तथा परियोजना निगरानी के लिए सरकार द्वारा ₹25000 प्रदान किए जाएंगे।
- लोन लेने के लिए किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक से लाभार्थी द्वारा स्वयं घोषणा करना जरूरी है।
Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए पात्रता /Eligibility:-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का होना चाहिए।
- इस योजना के तहत शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक संस्थान प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप या फिर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत निबंधित होना चाहिए।
Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए आवश्यक कागजात: –
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया: –
- सबसे पहले आवेदक को बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज पर आवेदक को रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, एप्लीकेशन टाइप आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको GET ओटीपी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ओटीपी, ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। और इस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।
Mukhyamantri Udyami Yojana के सैंपल आवेदन पत्र डाउनलोड लिंक : –
सभी नए सरकारी अपडेट से जुड़े रहने के लिए हमारे सोशल ग्रुप ज्वाइन करे, अगर कोई सवाल पूछना हो तो कमेंट सेक्शन में पूछे।
- Reserve Bank of India Recruitment 2021 | Security Guard Recruitment Apply Online
- Join Indian Army Recruitment 10+2 Technical Entry Scheme 2021 application form
- Indian Railway Banaras Locomotive Work Apprentice ITI or Non ITI 2021 Apply Online Here
- Indian Navy Recruitment 2021 | B.TECH CADET ENTRY SCHEME Check eligibility Apply Online
- Punjab Patwari Recruitment 2021 | PSSSB Total Vacancy 1152 | Check eligibility and apply Online