मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 | Mukhyamantri kanya sumangala yojana जरूरी दस्तावेज, पात्रता मापदंड, Application Form ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी



उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत छोटी बच्चियों और लड़कियों को सरकार की तरफ से कुछ आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी| यह कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाया जा रहा है| कोई भी परिवार जिसके घर में लड़की के रूप में संतान है तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है| ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया हमने पूरी जानकारी के साथ बताई गई है| मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की सभी जानकारियों को अच्छे से पाने के लिए आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं|
Page Contents:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023
कन्या सुमंगला योजना भारत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया है| कन्या सुमंगला योजना से भारत में महिलाओं को सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और अन्य तरह की परिस्थितियों में उन्हें बल मिलेगा| इस योजना के माध्यम से समाज में हो रही महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अशिष्ट व्यवहार और कुरीतियों को समाप्त करने में इसका काफी अच्छा योगदान हो सकता है| बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या आदि कुरीतियों की समाप्ति के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है|
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Swarojgar Yojana
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को छह श्रेणियों में बांटा गया है
प्रथम श्रेणी | बालिका के जन्म पर | ₹2000 |
द्वितीय श्रेणी | बालिका के 1 वर्ष पूर्ण टीकाकरण के बाद | ₹1000 |
तृतीय श्रेणी | पहली कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹2000 |
चतुर्थी श्रेणी | छठी कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹2000 |
पंचम श्रेणी | बालिका का नौवीं कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹3000 |
छट्ठी श्रेणी | वह बालिकाएं जिन्होंने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर के किसी 2 साल के कोर्स या डिप्लोमा में प्रवेश किया हो | ₹5000 |
ऊपर बताई गई श्रेणियों के हिसाब से ही बालिकाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के मुख्य उद्देश्य
- बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना|
- समाज में बालिकाओं और महिलाओं को बराबर का हिस्सा मिलना|
- प्रदेश के अंदर महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा पर बल देना|
- बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच का उत्सर्जन करना|
- छोटी बालिकाओं के प्रति समाज की सोच को बदलना|
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लाभ:-
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऐसी योजना है जो बालिकाओं के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है ताकि आने वाले समय में वह अपनी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें!
- यह योजना बाल अवस्था से ही बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण और आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी बाधाओं का यह योजना निवारण करेगी!
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय तीन लाख या तीन लाख से कम होनी चाहिए! तभी परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं!
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत यदि परिवार में दो बालिका है तो दोनों को इस योजना का लाभ मिलेगा! एक घर में दो से ज्यादा बालिकाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता! लेकिन उस घर में दो जुड़वा बालिकाएं है तो वह परिवार तीन बालिकाओं के लिए इस योजना का लाभ उठा सकता है!
- सरकार बच्चों वाले परिवारों को बाल लाभ नामक एक लाभ प्रदान करती है। एक परिवार में अधिकतम 2 बच्चे हो सकते हैं। यदि किसी परिवार में 2 से अधिक बच्चे हैं, तो वह परिवार लाभ के लिए पात्र नहीं होगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत लाभार्थियों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। इससे लोगों को अपना पैसा प्राप्त करने और सरकारी लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
- सरकार लोगों को एक विशिष्ट तरीके से वित्तीय सहायता प्रदान करती है – पैसा सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।
- महिला एवं बाल विकास विभाग परिवारों के लिए सहायता प्रदान करने जैसे कार्य करके इस योजना को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
- इस योजना का बजट 1200 करोड़ रुपये है।
पात्रता मापदंड – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
- लाभार्थी के पास स्थाई निवास का प्रमाण पत्र होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- लाभार्थी के परिवार में केवल 2 बच्चे होने चाहिए
जरूरी दस्तावेज | Important Documents
- आधार कार्ड ( या कोई और पहचान पत्र )
- बैंक खाते की कॉपी
- स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
- बालिका का फोटो
- संयुक्त परिवार की बालिका के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
नोट:- बताई गई श्रेणी के हिसाब से जरूरी दस्तावेजों की सूची अलग-अलग है| कौन सी श्रेणी में कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी इसकी अच्छी से जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें|
Mukhyamantri kanya sumangala yojana
योजना | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
किस राज्य में | उत्तर प्रदेश |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
Mukhyamantri kanya sumangala yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी अधिकारी/ उप जिला अधिकारी/ जिला परिवीक्षा अधिकारी/ उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय में अपना फार्म जमा कर सकते हैं|
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए हमें उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php
पुराने उपयोगकर्ता – यदि आपने पहले से ही इस योजना के लिए पंजीकरण कर लिया है| तो आप अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं|
नए उपयोगकर्ता – जो आवेदक यहां पर नए हैं और अपना नया पंजीकरण करना चाहते हैं| वह आवेदक सभी नियमों और शर्तों को पढ़कर मैं सहमत हूं पर टिक करके continue बटन पर क्लिक कर सकते हैं नीचे चित्र की सहायता से आप आगे की तरफ बढ़ सकते हैं|



- अब आपके सामने एक फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपने कुछ जानकारियां डालने होगी| जैसे आवेदक का नाम, उसके पिता का नाम, परिवार में कुल कितने बच्चे हैं, मोबाइल नंबर, और इसी फार्म में आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा| जिसकी सहायता से आप भविष्य में कभी दोबारा से लॉगिन कर सकते हैं|



- जैसे ही आप send sms OTP सेंड एसएमएस ओटीपी बटन पर क्लिक करेंगे| वैसे ही आप के बताए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| वह ओटीपी आपको यहां पर डालना है जैसा कि हमसे चित्र में दिखाया गया है| और जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लेंगे| वैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी भेज दी जाएगी|



अब अपना फार्म भरने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा| लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें| अब आपके सामने एक लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना है|



- जैसे ही आप वेबसाइट में लॉगिन कर लेंगे वैसे ही आपके सामने एक फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी कुछ पूछी गई जानकारियों को भरना है|
- उसके बाद आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी है | सहायता के लिए नीचे चित्र में देख सकते हैं



आगे सभी जानकारियों को डालने के बाद आप अपने फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं
सभी जिलों के लिए आवेदन सूची
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज आ जाएगा।
- वेबसाइट पर नई सुविधाओं और रिपोर्ट को देखने के लिए, आपको होमपेज के नीचे “नई विशेषताएं/रिपोर्ट” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको “सभी जिलों की आवेदन सूची” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- खुलने वाले नए पेज पर, आपको अपने वित्तीय वर्ष, तिमाही और विभाजन के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- यदि आप किसी दूसरे जिले के स्कूल में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा। फिर, आप अपने वर्तमान जिले के सभी स्कूलों की एक सूची देखेंगे।
ऑफिसियल लिंक्स:-
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑफिशियल वेबसाइट
- कन्या सुमंगला योजना दिशा निर्देश
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करें
- Umeed Career Portal Haryana | उम्मीद करियर पोर्टल 2023 | Apply Online | Login And Registration Steps
- MPCB web portal login 2023 | MPCB Full Form
- LIC saral pension yojana 2023 details (Rs. 12000/- Monthly Pension)
- Har Ghar Nal Yojna | उत्तर प्रदेश हर घर नल योजना 2023 | Online Form Registration
- TSSPDCL Web Portal Login Bill payment Online App Download 2023
- Umeed Career Portal Haryana | उम्मीद करियर पोर्टल 2023 | Apply Online | Login And Registration Steps - March 31, 2023
- MPCB web portal login 2023 | MPCB Full Form - March 30, 2023
- LIC saral pension yojana 2023 details (Rs. 12000/- Monthly Pension) - March 30, 2023