KALIA Yojana ओडिशा सरकार के द्वारा शुरु की गयी नयी योजना जिसका नाम है कालिया योजना जो ओडिशा के किसानो के लिए बनाई गयी है ,इस आर्टिकल में आपको इस कालिया योजना के बारे में सारी जानकारी हिंदी में उपलब्ध होगी , इस योजना के लिए कैसे आवेदन करे , इसके क्या क्या लाभ और विशेषताय है इन सब की जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी!
Page Contents:
KALIA Yojana क्या है? | What is KALIA Yojana?
KALIA Yojana का पूरा अर्थ Krushak Assistance For Livelihood And Income Augmentation(KALIA) है , हिंदी में कालिया योजना का मतलब आजीविका और आय संवर्धन के लिए कृषक सहायता है!
कालिया योजना का आरम्भ 2019 में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी ने किया था , इस योजना के तहत ओडिशा के किसानो को अनेक लाभ और सहायता देने का प्रावधान है, जैसे की इस योजना के नाम से पता चल जाता है , की किसानो को उनकी आजीविका और आय बढ़ोतरी के लिए मदद प्रदान करना है, एक अनुमान केअनुसार इस योजना के तहत ओडिशा सरकार ने अब तक दस हज़ार करोड़ रूपये खर्च किये है!
KALIA Yojana का मुख्य उदेश्य ( Main Objective of KALIA Yojana):-
इस योजना का प्रमुख उदेश्य यह है की सरकार द्वारा दी गयी इस योजना के तहत आर्थिक मदद से ओडिशा के किसानो की आय में बढ़ोतरी हो और उनका जीवन और बेहतर तरीके से आगे बढ़ सके, ओडिशा सरकार का मानना है की किसानो की स्थिती जब तक अच्छी नही होगी ओडिशा का विकास नही हो सकता, इसलिए इस कालिया योजना के माधयम से सरकार का लक्ष्य ओडिशा के किसानो का विकास करना है जिससे वे ओडिशा के विकास में अपना योगदान और मजबूत कर सके,
इस कालिया योजना के अनुसार किसानो को निम्नलिखित तरह से आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी
- किसानो को उनकी खेती के लिए आर्थिक मदद
- उनकी आजीविका के लिए मदद
- किसानो के बेहतर भविष्य के लिए उनका जीवन बीमा
- फसल के लिए बिना ब्याज का ऋण
प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना
KALIA Yojana की मुख्य विशेषताय (Important features):-
- इस योजना के तहत इसमें किसानो को फसल के लिए पचास हजार रूपये तक बिना ब्याज के ऋण दिया जायेगा
- इसमें खेत में काम करने वाले मजदुर और किसानो को दस हजार रूपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी
- यह दस हजार किसानो को दो किस्तों में फसल के अनुसार दिए जायगे , जिस वजह से वे अपने अन्य फसल सम्बधी खर्च का वहन कर सके,
- जिन किसानो के पास अपनी कृषि करने के लिए भूमि नही है उन्हें अन्य कृषि सम्बधी कार्य जैसे की मछली का पालन, बकरी का पालन, मुर्गी का पालन आदि के लिए 12500 रुपए की मदद दी जाएगी
- इस कालिया योजना के अनुसार ओडिशा के किसानो और खेतिहर मजदूरो को उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनका दो लाख रूपये तक का जीवन बिमा भी करवाया जायेगा,
- किसान अपनी शिकायत दर्ज या अन्य किसी जानकारी के लिए 1800 572 1122 पर सम्पर्क कर सकते है,
- इस योजना में हर ग्राम पंचायत द्वारा उन किसानो का चयन किया जायेगा जो इस योजना के लिए योग्य है या आवेदन कर सकते है ,
- इस योजना के द्वारा लाभ प्राप्त करने वाले किसानो की सूची को ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है,
KALIA Yojana के तहत लाभ लेने वाले किसानो की लेटेस्ट लिस्ट( Check online Beneficiary List of KALIA Yojana):-
- KALIA Yojana में लाभ लेने वाले किसनो की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको KALIA Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा!
- फिर उसके बाद आपको वहां बेनेफिसिअरी लिस्ट “Beneficiary list“ का आप्शन मिलेगा उसे क्लिक करना होगा!
- अगले वेब पेज पर आपको अपना जिला ब्लाक और ग्राम पंचायत को सेल्क्ट करना होगा!

- फिर VIEW के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने क्षेत्र की लिस्ट मिल जाएगी जिसे आप चेक कर सकते है !
- Umeed Career Portal Haryana | उम्मीद करियर पोर्टल 2023 | Apply Online | Login And Registration Steps
- MPCB web portal login 2023 | MPCB Full Form
- LIC saral pension yojana 2023 details (Rs. 12000/- Monthly Pension)
- Har Ghar Nal Yojna | उत्तर प्रदेश हर घर नल योजना 2023 | Online Form Registration
- TSSPDCL Web Portal Login Bill payment Online App Download 2023
- Umeed Career Portal Haryana | उम्मीद करियर पोर्टल 2023 | Apply Online | Login And Registration Steps - March 31, 2023
- MPCB web portal login 2023 | MPCB Full Form - March 30, 2023
- LIC saral pension yojana 2023 details (Rs. 12000/- Monthly Pension) - March 30, 2023