Bhulekh Up nic in Uttar Pradesh | bhulekh naksha | bhulekh uttar pradesh | Check your Land Record Online
आज इस लेख में हम यु पी के भुलेख विवरण के पोर्टल Bhulekh up nic in uttar pradesh के बारे में जानेंगे, जैसे की इस पोर्टल का क्या लाभ है, इसका उपयोग कैसे करना है, इस पोर्टल के अलग अलग भाग या आप्शन क्या क्या काम आते है , इन सब के बारे में सारी जानकारी अब हिंदी में आपको यहाँ मिलेगी!
Page Contents:
Bhulekh UP पोर्टल :-
Bhulekh Up nic in Uttar Pradesh एक उत्तरप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा बनाया गया पोर्टल है , जिसमे उत्तरप्रदेश की भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है, यानि की इस पोर्टल के माध्यम से सरकार ने अपने प्रदेश की भूमि का एक तरह से सारा रिकॉर्ड का कंप्यूटर कृत कर दिया है, इस पोर्टल के माध्यम से उत्तरप्रदेश की जनता अपने भूमि के रिकार्ड को आसानी से खोज सकती है, या अपनी भूमि के बारे में ऑनलाइन जानकारी जुटा सकती है!
इस पोर्टल के आने से पहले ये सारा रिकॉर्ड ऑफलाइन रजिस्टर में रिकॉर्ड होता था , जो की उस क्षेत्र के पटवारी या तहसील में रहता था, इतने बड़े प्रदेश के भूमि के रिकॉर्ड को सम्भालने के लिए अधिकारियो को बड़ी मशकत करनी पडती थी और अगर किसी के रिकॉर्ड को खोजना पड़ता तो उसमे भी बहुत समय लगता था!
लेकिन इस पोर्टल के आ जाने से सारा भुलेख का रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गया है , जिस कारण कोई भी अपनी भूमि के खसरा नंबर या खतौनी नंबर से उस भूमि का रिकॉर्ड बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन खोज सकता है , और अगर उस रिकॉर्ड में कोई गलती या त्रुटि हो तो अपने क्षेत्र के तहसील में जा कर उस रिकॉर्ड को वेरीफाई भी करवा सकता है !
Bhulekh Portal का उदेश्य (Main objective of Bhulekh Portal):-
Bhulekh Portal का प्रमुख उदेश्य यह है की उत्तरप्रदेश की सारी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन हो कर कंप्यूटर कृत हो जाए, जो की इस आधुनिक इन्टरनेट के युग में बहुत जरूरी है , इस पोर्टल से भुलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाने से .उत्तरप्रदेश की जनता को अपनी भूमि के बारे में अलग अलग जानकारी पाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नही पड़ेगी ,वे घर बैठे बैठे अपनी भूमि का रिकॉर्ड आसानी से देख पायेगे और उसका उपयोग कर सकते है!
इस रिकॉर्ड के ऑनलाइन हो जाने से सरकार ओ जनता दोनों के बिच एक तालमेल बना रहेगा जिससे जनता को कोई कठिनाई नही होगी , और तुरंत ऑनलाइन इन्टरनेट के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्द हो सकेगी, यह Bhulekh Portal की वजह से अब अधिकारियो को भूमि का खसरा और खतौनी नंबर के बारे में जानकारी सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करनी होती है,जो की बहुत सरल और समय बचाने वाला कार्य है!
Bhulekh Portal के प्रमुख लाभ और विशेषताय :-
Main benefits of Bhulekh Portal:-
- इस Bhulekh Portal का सबसे बड़ा लाभ यही है की इस के माध्यम से राजस्व विभाग उत्तरप्रदेश के तहत सारी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज हो गया है!
- रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से उस रिकॉर्ड को अधिक समय तक रजिस्टर में रखने की आवश्यकता नही रहती जिससे रजिस्टर मेन्टेनेन्स करने की भी कम जरूरत पडती है!
- इस Bhulekh Portal के द्वारा यु पी की जनता को कोई भूमि के रिकॉर्ड के लिए तहसील में चक्करलगाने की आवश्यता नही है,
- इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी अपने क्षेत्र के नाम से या अपनी भूमि के खसरा या खतौनी संख्या से उस भूमि के रिकॉर्ड को search कर सकता है!
- इस पोर्टल पर भूमि का ऑनलाइन नक्शा भी उपलब्ध करवाया गया है , जिस कारण अगर किसी को अपनी भूमि का नक़्शे की जरूरत हो तो उसे अब किसी पटवारी से मिलने की आवश्यकता नही रहेगी ,
- इस पोर्टल का एक लाभ यह भी है की सरकार के पास अपनी भूमि का सही रिकॉर्ड भी रहता है जिस कारण अवैध भूमि कब्जे जैसी समस्याओ का निपटरा जल्दी हो जाता है!
- Bhulekh Portal पर भूमि की स्थिती और उसके मलिकना हक़ के बदलाव के अनुसार डाटा अपडेट होता रहता है , जिस वजह से अगर किसी को कोई रिकॉर्ड में कोई त्रुटि लगती है या कोई आपति है तो वह आसानी से अपनी आपति को दर्ज करवा कर उस रिकॉर्ड को सही अपडेट करवा सकता है!
भूमि रिकॉर्ड से सम्बधी शब्दों की जानकारी :-
जैसा की आपको पता है , भूमि रिकॉर्ड में अलग अलग तरह से शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनकी जानकारी मुख्य तौर पर पटवारीओं को होती है, इन शब्दों के बारे में कुछ जानकारी निम्नलिखित है :
- भूमि जमाबंदी या भूमि की फरद :- इसमें भूमि के बारे में सारी जानकारी जैसे की भूमि का खसरा संख्या , उसकी खतौनी संख्या , उसके मलिकना हक़ का नाम, भूमि का एरिया आदि होते है!
- खसरा संख्या :- यह संख्या एक यूनिक नंबर होता है , जो की सरकार द्वारा किये गये सर्वे में उस भूमि के कृषि योग्य भाग को दिया जाता है!
- खाता संख्या या खेवट संख्या :- यह संख्या एक प्रकार का नंबर होती है जो भूमि के मालिको को प्रदान की जाती है जिनकी भूमि अलग अलग खसरा संख्या में आती है!
- भूमि खतौनी संख्या :- यह संख्या उस किसान को दी जाती है जो अलग अलग खसरा संख्या की भूमि पर कृषि करता है !
राजस्व गाँव खतौनी का कोड जानने की प्रक्रिया :-
- अपने क्षेत्र के खतौनी का कोड जानने के लिए आपको सबसे पहले Bhulekh Up nic in Uttar Pradesh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा!

- वहां आपको होम पेज पर राजस्व गाँव खतौनी का कोड जाने का आप्शन मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा!
- उसके बाद आपको अपने क्षेत्र के अनुसार अपना जनपद, और तहसील का चुनाव करना होगा!



- फिर आपके सामने उस तहसील के तहत आने वाले सभी गांवों के खतौनी कोड आ जायेगे !
भूखंड या गाटे का यूनिक नंबर खोजने की प्रक्रिया:-
- अपने भूखंड के यूनिक कोड को जानने के लिए आपको Bhulekh Up nic in Uttar Pradesh की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा!
- वहां आपको दुसरे आप्शन में भूखंड /गाटे का यूनिक कोड जाने नाम से आप्शन मिलेगा उसे आपको क्लीक करना है!
- इसके बाद अलगे पेज पर आपको अपना जनपद ,तहसील और ग्राम को चुनना होगा, फिर उसके बाद आपको खसरा/गाटा संख्या भरनी होगी !



- यह संख्या भरने के बाद आपको उस खसरा/गाटा संख्या के तहत भूखंड का यूनिक कोड मिल जायेगा,



- TCMC Registration, Login, Certificate online, NOC Application
- IHIP Portal login: IHIP IDSP, App download ihip.nhp.gov.in
- (Live) GJUST Result 2022: GJU student login @gjust.ac.in
- Kurukshetra University Portal Check Result, Syllabus, Login and Registration
- MMPSY payment status check online | Haryana Mukhya Mantri Parivar Samridhi Yojana Registration 2022
- TCMC Registration, Login, Certificate online, NOC Application - August 18, 2022
- IHIP Portal login: IHIP IDSP, App download ihip.nhp.gov.in - August 17, 2022
- (Live) GJUST Result 2022: GJU student login @gjust.ac.in - August 16, 2022