Mukhyamantri Shramik Yojana | Jharkhand | मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2021 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन जॉब कार्ड | APPLY easily online | मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2021 | Mukhyamantri Shramik Yojana 2021 की सारी जानकारी अब हिंदी में |
Mukhyamantri Shramik Yojana : झारखण्ड में कोरोना महामारी के कारण जो मजदुर वापस लौटे हैं , उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके लिए झारखण्ड श्रमिक जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। आज हम आपको झारखण्ड श्रमिक रजिस्ट्रेशन या लेबर जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन के बारे में बताएँगे। जानिये कैसे होता है झारखण्ड job card के लिए Registration और श्रमिक जॉब कार्ड अप्लाई करने के लिए क्या प्रक्रिया निर्धारित की गयी है।
Page Contents:
Mukhyamantri Shramik Yojana का उदेश्य :-
कोरोना और लॉकडाउन कि वजह से झारखण्ड राज्य के जो मजदूर काम कि वजह से दूसरे राज्य में फंसे हुए थे वह वापस अपने घर आ चुके है, लेकिन उनके पास अपने आजीविका के लिए कोई रोजगार नहीं है, इसलिए इन सभी परेशानियों को देखते हुए झारखण्ड सरकार ने झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना को शुरू करने का फैसला लिया है, इस योजना के तहत झारखण्ड के शहरी क्षेत्र में वापस आये प्रवासी मजदुर जिनके पास कोई रोजगार नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा रोजगार उपलब्द करवाना है ,जिससे वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। झारखण्ड सरकार का मुख्य उद्देश्य है की सभी प्रवासी श्रमिकों को अपने राज्यों में रोजगार मिल सके।
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के मुख्य लाभ:-
- इस योजना का लाभ झारखण्ड के शहरी क्षेत्रो में वापस आये प्रवासी मजदूरों को मिलेगा।
- सरकार ऐसे अकुशल मजदूर को जो शहरी क्षेत्र में है, उन्हें 100 दिन की रोजगार की गारंटी देगी ,यह योजना मनरेगा योजना की तरह लोगों को एक साल में 100 दिन का काम देगी।
- इस योजना के तहत अगर किसी मजदूर को रोजगार नहीं मिल पाया तो उन्हें राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
- झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत झारखंड के शहरों में निवास करने वाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को एक वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
- इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को जॉब कार्ड दिए जाएंगे।
- सभी शहरी स्थानीय निकायों (ULB) को प्रवासी श्रमिकों के रोजगार के लिए विशेष योजना बनाने के लिए अलग से आर्थिक मदददी जाएगी।
- मजदूरों को पहले महीने भत्ता के रूप में न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई भाग दिया जायेगा, 60 दिन हो जाने के बाद आधी मजदूरी उसे दी जाएगी। फिर पूरे 100 दिन हो जाने के बाद श्रमिक को पूरे 100 दिन की मजदूरी भत्ता के रूप में दी जाएगी।
Mukhyamantri Shramik Yojana के लिए पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria :-
- आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- Mukhyamantri Shramik Yojana के तहत आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदक के पास मनरेगा कार्ड नहीं होना चाहिए।
- आवेदक एक अप्रैल 2015 से शहरी क्षेत्रों में रह रहा हो।
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana के लिए आवश्यक कागजात :-
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का बैंक अकाउंट नंबर
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया:-
- सबसे पहले आवेदक को इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आवेदक को “APPLICATION” टैब के अंदर “Apply for Job card” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करना होगा।



- इसके बाद सामने आवेदन पत्र आ जायेगा , आवेदक को इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होगी।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद नीचे दिया गए “I agree to above declaration / मैं उपरोक्त घोषणा से सहमत हूँ” पर क्लिक करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन विभाग के पास वेरीफाई के लिए चला जाएगा और एक “Application Ref Number / आवेदन संदर्भ संख्या” मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल आवेदक अपने जॉब कार्ड को डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं।
- जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदक को इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- SAGE University Indore student portal login
- Vimarsh Portal MP gov in Login 2022 मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल RSMA Login, Question Bank, Result
- KIIT SAP portal login, SLcM, moodle @kiitportal.kiituniversity.net
- Pan Card Online Apply 2022 | 2 मिनट में आधार कार्ड से पैन कार्ड बनाये | Instant Pan Card Kaise Banaye | Check Pan Card Status
- GEM Login Portal on @gem.gov.in
- SAGE University Indore student portal login - August 10, 2022
- Vimarsh Portal MP gov in Login 2022 मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल RSMA Login, Question Bank, Result - August 10, 2022
- KIIT SAP portal login, SLcM, moodle @kiitportal.kiituniversity.net - August 9, 2022