Kisan bill kya hai in hindi, किसान बिल क्या है kisan bill kya hai, kisan bill 2022, farmers bill, krishi bill, msp bill, Kisan bill kya hai in hindi,आज हम भारत सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल के बारे में जानकारी साझा करेगे और इसके बारे में विस्तार से बतायेगे हिंदी में
Page Contents:
Kisan bill kya hai in hindi | किसान बिल क्या है?
जैसा की सभी जानते है की कृषि और किसान देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक रीढ़ की हड्डी की तरह काम करते है और भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, देश की ग्रामीण आबादी अधिकतर कृषि से जुडी हुई है लेकिन आज के इस आधुनिक युग में कृषि खेती करने के पुराने तरीके अब बदल चुके है इन्ही बदले हुए तौर तरीको से किसानो को अवगत करवाने के लिए सरकार यह बिल ले कर आई है!
देश के बाकि क्षेत्रो के मुकाबले कृषि का क्षेत्र काफी पिछड़ गया है इस कारण देश के किसानो की परिस्थिति काफी चिंता जनक है इन्ही हालातो को परिवर्तन करके और किसानो के हितो का ध्यान में रखते हुए इस किसान बिल की प्रस्तावना रखी गयी है| इस किसान बिल में तीन आलग अलग विधेयक को एक साथ शामिल किया गया है पहला कृषि उत्पादन व्यापर विधेयक 2020, दूसरा किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) विधेयक मूल्य आश्वासन और तीसरा आवश्यक वस्तुएं (संशोधन) विधेयक 2020, इन तीनो को मिला कर किसान बिल को प्रस्तावित किया गया है!
Kisan bill 2022
किसान बिल लाने का मुख्य उदेश्य यह है की देश के किसानो की आर्थिक स्थिती को सुधार कर उनकी आय में बढ़ोतरी की जा सके इसी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस बिल को पारित किया गया यह बिल आने से किसान अपनी फसल को सीधे सरकार को बेच कर सीधा लाभ ले सकते है उन्हें अब किसी बिचोलिये की जरुरत नही रहेगी जिस कारण उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य सीधे उनके बैंक खाते में आ जाता है!
इस बिल के आने के बाद पूरा देश किसानो के लिए एक सामान मंडी बन गया है यानि की किसान अपनी उपज को देश की किसी भी मंडी में अपनी उपज को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा कर बेच सकते है और अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते है इस बिल के सभी विधेयक पारित होने के बाद कृषि उपज की खरीद और बिक्री की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी जिस कारण इस जटिल प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की पूरी सम्भावना है इस बिल के प्रावधान के कारण किसान अपनी उपज को किसी कमिशन एजेंट को बेचने के लिए बाध्य नही होंगे जिस कारण उन्हें किसी मध्यस्थता की जरूरत नही पड़ेगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
किसान बिल के बारे में आवश्यक बाते
सरकार द्वारा पारित इस किसान बिल में निम्नलिखित बाते बताई या लागु की गयी है:-
- कृषि उत्पादन व्यापर विधेयक 2020 के बारे में जानकारी :-
- इस विधेयक के कारण किसान अपनी फसल देश में कहीं पर भी बेच कर ज्यादा फायदा ले सकते है!
- इस विधेयक के आने से यह भी साफ हो जाता है की किसान अब APMC (कृषि उपज मंडी) के जरिये अपनी फसल को बेचने के लिए बाध्य नही रहेगे!
- किसानो की पूरी फसल सरकारी टैक्स से मुक्त या टैक्स फ्री होगी!
- इसके तहत किसान अपनी फसल को ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर ऑनलाइन मंडी में भी बेच सकते है!
2. मूल्य आश्वासन और किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) विधेयक के बारे में जानकारी :-
- इस विधेयक के अनुसार किसान अब कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कृषि करने के लिए भी योग्य होंगे!
- इस कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कृषि के अनुसार अगर कोई फसल खराब हो जाती है तो उसकी उचित भरपाई उस कॉन्ट्रैक्ट के तहत आने वाली संस्था करेगी!
- जो संस्था किसानो के साथ कॉन्ट्रैक्ट करेगी उसे किसान अपनी फसल के अनुसार खुद के दाम पर बेच सकते है!
3. आवश्यक वस्तुएं (संशोधन) विधेयक 2020 के बारे में जानकारी :-
- यह विधेयक दिन प्रतिदिन की आवश्यक वस्तुओं के बारे में पारित किया गया है!
- इसके अनुसार काफी वस्तुओ के लिए जमा करने कि लिमिट को बढ़ा दिया है या खत्म कर दिया है!
किसान बिल के प्रमुख लाभ और विशेषताय
(Main benefits of Farmer’s bill):-
- किसानो को अपनी उपज बेचने और खरीदने की पूरी स्वतंत्रता
- देश के मुख्य उपभोगताओं के साथ किसानो की सीधी बात जिससे मध्य लोगो की जरूरत ना पड़े
- फसल बेचने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से पूरी कृषि प्रतिस्पर्धा ऑनलाइन हो जाएगी जिस कारण किसानो को उनकी उपज का अधिक मूल्य मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है
- उपज के अधिक मूल्य मिलने पर किसानो की आय में भी बढ़ोतरी होना सुनिश्चित है
- किसानो को आधुनिक खेती करने के लिए सरकार द्वारा आधुनिक तकनीक को साझा करना
FAQs
किसान बिल लाने का मुख्य उदेश्य यह है की , देश के किसानो की आर्थिक स्थिती को सुधार कर उनकी आय में बढ़ोतरी की जा सके
इस बिल के आने के बाद पूरा देश किसानो के लिए एक सामान मंडी बन गया है यानि की किसान अपनी उपज को देश की किसी भी मंडी में अपनी उपज को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा कर बेच सकते है
- Tamilnilam Revenue Login, CSE Login | Registration, Check Application Status - January 26, 2023
- (PMAY) Pradhan Mantri Awas Yojana List 2023 - January 26, 2023
- Vimarsh Portal MP gov in Login 2023 मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल RSMA Login, Question Bank, Result - January 25, 2023