Madhya Pradesh|मध्यप्रदेश| MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2020 ( MYSY ) | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? पात्रता मापदंड क्या है? कौन से दस्तावेज़ जरुरी है इन सभी की पूरी जानकारी अब हिंदी में | How To Apply online
MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के मुख्य उद्देश्य:-
- मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना (Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2020) का मुख्य उदेश्य युवाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना है।
- युवा रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकें और अपनी कमाई के साथ साथ दुसरो को भी रोजगार दे सके।
- इस योजना के तहत उद्योग लगाने के लिए सरकार लोगों को लोन और Subsidy के रूप में मदद प्रदान करेगी।
- स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए MMYSY के द्वारा युवाओं को आर्थिक सहायता की जाएगी।
MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के मुख्य लाभ:-
- General Category के आवेदकों को सरकार उद्योग की कुल लागत का 15% दिया जाएगा, जो कि दस लाख से ज्यादा नहीं होगा।
- SC,ST, OBC के लिए उद्योग की कुल लागत की 30% दी जाएगी जो कि बीस लाख से ज्यादा नहीं होगी।
- खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए युवाओ को बैंक द्वारा ही लोन मिलेगा। इसमें उन्हें राशि के लिए किसी अधिकारी के पास नहीं जाना होगा।
- MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के तहत आपको मार्जिन मनी की सहायता, सब्सिडी,लोन गारंटी मिलेगा।
- इस योजना का लाभ बैंक द्वारा आवेदक को तीस दिन के अंदर लाभ प्राप्त दिया जायेगा।
- इस योजना के तहत लाभर्थियो से 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज लिया जायेगा।
MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के लिए पात्रता/Eligibility:-
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वह किसी भी बैंक में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक पहले से इस तरह की किसी योजना का लाभ ना उठा रहा हो।
- जो इस योजना के लिए आवेदन कर रहा है उस आवेदनकर्ता को कम से कम 5th class पास किया हुआ होना चाहिए।
- व्यक्ति या उसका परिवार पहले से आय कर नहीं देता हो, और किसी उद्योग से सम्बंधित न हो।
- आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत या निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा डिफ़ॉल्टर घोषित नहीं किया गया हो।
- आवेदक पहले से किसी अन्य राज्य में चलने वाली योजना के तहत सहायता प्राप्त न करता हो।
- यह योजना केवल उद्योग / सेवा कंपनी / व्यवसाय स्थापित करने के लिए उपलब्ध है।
- इस योजना का लाभ व्यक्ति एक ही बार ले सकता है।
MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज:-
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदक के परिवार का बीपीएल राशन कार्ड
- आवेदक का मतदाता पहचान पत्र
- आवेदक का बैंक खाता नंबर
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का शैक्षिक प्रमाण पत्र
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- परियोजना पत्र
- जो भूमि आपने किराये पर ली हो उसका समझौता पत्र
- मशीन उपकरण आदि का मूल्यकरण
MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन :-
आवेदक द्वारा पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आवेदक दिए गए Steps के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आवेदक को MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आवेदक को “आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- इस पर आवेदक को अपने सम्बंधित विभाग का चयन करना होगा। और फिर इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन हो जायेगा।

- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को सही से भर करके “Sign Up Now” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

- इसके बाद आवेदक को लॉगिन सेक्शन में User ID और Password का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है। इसके बाद एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भर करके और सभी आवश्यक दस्तावजों को अपलोड करके “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आवेदक का MP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana के तहत आवेदन सफल हो जायेगा। आवेदन पत्र को submit करने के बाद, उसका प्रिंट-आउट निकाल ले।
सभी नए सरकारी अपडेट से जुड़े रहने के लिए हमारे सोशल ग्रुप ज्वाइन करे, अगर कोई सवाल पूछना हो तो कमेंट सेक्शन में पूछे।
- PM Kisan Maandhan Yojana | PMMDY प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन step by step & Benefits
- UPMRC Recruitment 2021 Notification Released, Check Age Limit, Qualification, Salary, Documents, Apply Easily Online
- All India Hindi Government Scheme List 2021 | सरकारी योजनाओं की सूची | Pradhan Mantri Yojana Lists | All Sarkari Yojana List & Benefits
- Haryana Civil Services (HSC) 2021 Notification Out, Check Age Limit, Qualification, Salary, Documents, Apply Easily Online
- Up Police SI Vacancy 2021 | Total 9534 Posts | Apply Easily Online