Meri Fasal Mera Byora | हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2023 | Online Registation and Login Process | @fasal.haryana.gov.in

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Join Us

Meri Fasal Mera Byora Yojna Haryana | हरियाणा मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना 2023 | रजिस्ट्रेशन मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल | मेरी फसल मेरा ब्यौरा की सारी जानकारी अब हिंदी में | Meri Fasal Mera Byora Portal | Meri Fasal Mera Byora Registration | fasal.haryana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora का उदेश्य :

Meri Fasal Mera Byora Yojna की शुरुवात हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रदेश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। Meri Fasal Mera Byora Yojana के तहत प्रदेश के सभी किसान अपनी अपनी फसलों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन जमा करा सकते है।

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को अपनी जमीन और फसल की सारी जानकारी की रिपोर्ट करने के लिए इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस Meri Fasal Mera Byora Online Portal पर किसान अपनी फसल के बारे में सारी जानकारी अपलोड करने पर अलग अलग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है। मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना का लाभ उठाने के लिए किसानो को सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है |

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना

मेरी फसल मेरा ब्यौरा के मुख्य विचार:-

योजना मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना
किसके शुरू की हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने
विभाग कृषि किसान मंत्रालय
योजना का उद्देश्य किसान और खेत का पंजीकरण करने के लिए
लाभार्थी हरियाणा राज्य के किसान
अधिकारिक वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/

मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना कि नई सुचना:-

पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना का लाभ केवल हरियाणा के किसान ही उठा सकते थे,इस योजना पर केवल हरियाणा के किसान ही अपनी धान की फसल बेच सकते थे,और केवल हरियाणा के किसान ही अपना पंजीकरण करा सकते थे,लेकिन अब इसकी नयी सुचना में हरयाणा राज्य के अलावा अन्य राज्य भी इस योजना पर अपनी धान की फसल बेच सकते है,

अपना पंजीकरण करा सकते है! जिन किसानो का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा में हो चूका है! उन किसानो को सरकार कॉल सेण्टर के माध्यम से सुविधा दी जाएगी। अगर किसानो को उनकी फसल से जुडी कोई भी समस्या है तो वो किसान इस कॉल सेण्टर पर कॉल करेंगे तो इस कॉल सेण्टर के माध्यम से जल्द से जल्द उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। किसानो को SMS के माध्यम से किसी भी भुगतान की जानकारी दी जाएगी!

Meri Fasal Mera Byora के मुख्य लाभ :-

  • इस योजना के लिए किसानों की सुविधा के लिए गांवों में काम करने वाले सामान्य सेवा केंद्रों के वीएलई को आदेश दिए गए हैं।
  • अगर कोई किसान चाहे तो घर बैठे भी इस योजना के पोर्टल पर जाकर अपने फसल का ब्यौरा सबमिट कर सकते हैं।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन की सभी सूचनाएं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ साझा की जाएगी!
  • इससे प्रदेश के किसानों की फसलों की खरीद प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
  • इस योजना के ज़रिये प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान के कारण मुआवजा देना भी आसान हो जायेगा।
  • किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधा उपलब्द होगी।
  • इस योजना के द्वारा किसानो को अन्य योजनाओं के तहत आर्धिक सहायता देना।
  • खाद्य ,बीज ,ऋण और कृषि के उपकरणों पर सब्सिडी देना।
  • फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी प्राप्त करना।
  • Meri Fasal Mera Byora Yojna के पोर्टल पर किसानो को वह सभी सरकारी सेवाओं तथा योजनाओ के बारे में वह जानकारी मिलेगी जो हरियाणा सरकार ने उनके लिए बनाई है

हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना

Meri Fasal Mera Byora Yojana के लिए पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria:-

  • Meri Fasal Mera Byora का लाभ हरियाणा का की भी किसान ले सकता है जिसने कोई फसल लगायी हुई है।

Meri Fasal Mera Byora Yojna के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

  • आवेदक का चालू मोबाइल नंबर
  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो
  • ज़मीन के कागज़ात
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का कोईं पहचान पत्र
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक के बैंक की पासबुक कॉपी

Meri Fasal Mera Byora के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया | Online Registration Process

  • सबसे पहले आवेदक को Meri Fasal Mera Byora Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट http://fasal.haryana.gov.in/  पर जाना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को “पंजीकरण (क्लिक करे)” के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
Meri Fasal Mera Byora Yojna 2020
  • फिर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदक को चालू अपना मोबाइल नंबर देना होगा। फिर इसके बाद जारी रखे के बटन पर क्लिक करे।
Meri Fasal Mera Byora Yojna 2020
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर ,आधार नंबर ,परिवार आईडी में से कोई भी एक जो भी हो वो भरनी होगी।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा। और उस OTP को आपको सबमिट करना होगा। फिर इसके बाद रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलेगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको चार भाग मिलेगे , जिसमे पहला भाग किसान के रजिस्ट्रेशन का होगा। इस फॉर्म में आपको अपने आप से जुडी सभी जानकारी देनी होगी।
  • फिर दूसरा भाग आएगा फसल का विवरण जिसमे आपको अपनी फसल की जानकारी देनी होगी।
  • फिर तीसरा भाग बैंक विवरण आएगा, जिसमे आपको अपने बैंक अकाउंट से जुडी सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अंतिम और चौथा भाग मंडी /आढ़ती का विवरण की जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आवेदक का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसकी मदद से आप लॉगिन कर सकेगे ।

Meri Fasal Mera Byora की अधिक जानकरी के लिए हेल्पलाइन नंबर | Helpline Number

  • हेल्पलाइन नंबर :- 18001802117
  • टोल फ्री नंबर:- 18001802060
  • ईमेल आई डी :- [email protected]
Salesh
Follow Me

Leave a Comment