Mukhyamantri Swarojgar Yojana ( MSY ) | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? पात्रता मापदंड क्या है? कौन से दस्तावेज़ जरुरी है इन सभी की पूरी जानकारी | How To Apply online

उत्तराखंड सरकार के द्वारा गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए एक नई योजना चालू की गई है| जो भी प्रवासी मजदूर और उद्यमशील युवा कोविड-19 के कारण उत्तराखंड राज्य में वापस आ गए हैं उनके लिए मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ( MSY )चलाई गई है|
यदि आप भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं और आपके पास कोई भी काम नहीं है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है| यदि आप भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं| तो इस पूरे लेख को अंत तक पढ़े ताकि आपको सभी जानकारियां अच्छे से प्राप्त हो जाए|
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2020|किसानो के लिए Mera Pani Meri Virasat
Page Contents:
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
उत्तराखंड राज्य में गरीब प्रवासी मजदूरों, कुशल और अकुशल दस्त कारों, हस्तशिल्पियों आदि बेरोजगार लोगों को इस योजना के अंतर्गत छोटे और गरीब लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें ग्रामीण/ क्षेत्रीय बैंकों के माध्यम से उन्हें ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा|
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और बेरोजगार लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए ऋण मुहैया करवाना है| कोविड-19 के कारण जिन भी लोगों का रोजगार छूट गया है और उनके पास अभी कोई काम के लिए रोजगार नहीं है तो वह इस ऋण का लाभ उठा सकता है|
बैंक से मिलने वाले लोन की सहायता से आवेदक अपना नया काम शुरू कर सकता है और आत्मनिर्भर बन सकता है|
इस योजना ( MSY ) से उन लोगों को फायदा होगा जोकि कोविड-19 महामारी के चलते उत्तराखंड राज्य में दोबारा वापस आए हैं और अभी उनके पास कोई रोजगार नहीं है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है| मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना भारत को आत्मनिर्भर बनाने में काफी सहायक होगा|
उत्तराखंड की गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए इस योजना का शुभारंभ किया गया है जिससे अर्थव्यवस्था को थोड़ा बल मिलेगा| और प्रदेश के युवाओं और बाहर से लौटे प्रवासियों के लिए अपना रोजगार शुरू करने के लिए उन्हें बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जाएगा|
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का विवरण:-
योजना | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना |
किसने चलाया | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत |
राज्य | उत्तराखंड |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://msy.uk.gov.in/ |
योजना के तहत उत्तराखंड के मूल निवासी, स्थाई निवासी, दस्तकार, का सत्कार, फर्स्ट शिल्पी आदि कोई भी काम शुरू कर सकता है इस योजना के तहत सभी दुकान वाले, मुर्गी पालन, पशुपालन, मछली पालन, डेरी, ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट्स, सलून, ब्यूटी पार्लर जैसे कई कारोबार शामिल है|
सभी पात्र आवेदकों को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और राष्ट्रीय कृत बैंक को से कम ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा| इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है|
PM Kisan credit card apply 2020|किसान क्रेडिट कार्ड KCC online
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के उद्देश्य
- स्वरोजगार योजना के माध्यम से नए सूक्ष्म उद्योगों और व्यवसायो का सृजन होगा|
- इससे युवा और प्रवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे|
- लोगों को रोजगार के लिए शहरों की तरफ पलायन नहीं करना होगा|
- लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे|
पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria – मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
- अभी तक किसी भी बैंक का चूककर्ता (Defaulter) नहीं होना चाहिए
- पात्रता की शर्तों को आवेदक द्वारा शपथ पत्र में प्रस्तुत किया जाना होगा
- इसके लिए कोई भी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है
जरूरी दस्तावेज | Required Documents
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते की कॉपी
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए हमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है| ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://msy.uk.gov.in/frontend/web/index.php
- क्लिक करने के बाद आपके सामने स्वरोजगार योजना का होम पेज खुलेगा| नया पंजीकरण करने के लिए पंजीकरण करें बटन पर क्लिक करें| नीचे चित्र की सहायता से देख सकते हैं|

- सबसे पहले आपको यहां पर अपना खाता बनाना पड़ेगा| और आपके सामने एक फार्म को रखा जाएगा जिसमें आपको अपने कुछ निजी जानकारियां भरनी है| और भविष्य में दोबारा लॉगिन करने के लिए पासवर्ड भी सेट करना होगा| अच्छे से जानकारी को पाने के लिए नीचे चित्र में आप देख सकते हैं

- अब जैसे ही आप फार्म भर लेंगे आप के बताए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे आप वेरीफाई कर सकते हैं फिर आपके बताएं ईमेल पर आपको एक मेल मैं लिंक भेजा जाएगा| और जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे| और अब आप अपना बाकी का फार्म भर सकते हैं नीचे चित्र में देखिए |


- सभी जानकारियों को अच्छे से भरने के बाद आपको फिर अपना बैंक विवरण, शपथ पत्र और दस्तावेज अपलोड करने होंगे और उसके बाद आप अपने फार्म को जमा कर सकते हैं|

लॉगिन कैसे करें –
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की वेबसाइट पर लॉगइन करने के लिए यहां क्लिक करें | और फिर आपके सामने एक लॉगइन पेज खुलेगा| जिसमें आपको अपना ईमेल और पासवर्ड डालना है जो कि आपने रजिस्ट्रेशन करते समय भरा होगा |

सभी प्रकार के लेटेस्ट सरकारी अपडेट से जुड़े रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं नीचे सभी सोशल मीडिया के लिंक दिए हुए हैं आप बटन पर क्लिक करके ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं|
- PM Kisan Maandhan Yojana | PMMDY प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन step by step & Benefits
- UPMRC Recruitment 2021 Notification Released, Check Age Limit, Qualification, Salary, Documents, Apply Easily Online
- All India Hindi Government Scheme List 2021 | सरकारी योजनाओं की सूची | Pradhan Mantri Yojana Lists | All Sarkari Yojana List & Benefits
- Haryana Civil Services (HSC) 2021 Notification Out, Check Age Limit, Qualification, Salary, Documents, Apply Easily Online
- Up Police SI Vacancy 2021 | Total 9534 Posts | Apply Easily Online