मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना | Mukhyamantri kanya sumangala yojana जरूरी दस्तावेज, पात्रता मापदंड, Application Form ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत छोटी बच्चियों और लड़कियों को सरकार की तरफ से कुछ आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी| यह कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाया जा रहा है| कोई भी परिवार जिसके घर में लड़की के रूप में संतान है तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है| ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया हमने पूरी जानकारी के साथ बताई गई है| मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की सभी जानकारियों को अच्छे से पाने के लिए आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं|
Page Contents:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2020
कन्या सुमंगला योजना भारत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया है| कन्या सुमंगला योजना से भारत में महिलाओं को सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और अन्य तरह की परिस्थितियों में उन्हें बल मिलेगा| इस योजना के माध्यम से समाज में हो रही महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अशिष्ट व्यवहार और कुरीतियों को समाप्त करने में इसका काफी अच्छा योगदान हो सकता है| बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या आदि कुरीतियों की समाप्ति के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है|
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Swarojgar Yojana
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को छह श्रेणियों में बांटा गया है
प्रथम श्रेणी | बालिका के जन्म पर | ₹2000 |
द्वितीय श्रेणी | बालिका के 1 वर्ष पूर्ण टीकाकरण के बाद | ₹1000 |
तृतीय श्रेणी | पहली कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹2000 |
चतुर्थी श्रेणी | छठी कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹2000 |
पंचम श्रेणी | बालिका का नौवीं कक्षा में प्रवेश के बाद | ₹3000 |
छट्ठी श्रेणी | वह बालिकाएं जिन्होंने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर के किसी 2 साल के कोर्स या डिप्लोमा में प्रवेश किया हो | ₹5000 |
ऊपर बताई गई श्रेणियों के हिसाब से ही बालिकाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के मुख्य उद्देश्य
- बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना|
- समाज में बालिकाओं और महिलाओं को बराबर का हिस्सा मिलना|
- प्रदेश के अंदर महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा पर बल देना|
- बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच का उत्सर्जन करना|
- छोटी बालिकाओं के प्रति समाज की सोच को बदलना|
पात्रता मापदंड – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
- लाभार्थी के पास स्थाई निवास का प्रमाण पत्र होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- लाभार्थी के परिवार में केवल 2 बच्चे होने चाहिए
जरूरी दस्तावेज | Important Documents
- आधार कार्ड ( या कोई और पहचान पत्र )
- बैंक खाते की कॉपी
- स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
- बालिका का फोटो
- संयुक्त परिवार की बालिका के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
नोट:- बताई गई श्रेणी के हिसाब से जरूरी दस्तावेजों की सूची अलग-अलग है| कौन सी श्रेणी में कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी इसकी अच्छी से जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें|
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में:-
योजना | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
किस राज्य में | उत्तर प्रदेश |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी अधिकारी/ उप जिला अधिकारी/ जिला परिवीक्षा अधिकारी/ उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय में अपना फार्म जमा कर सकते हैं|
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए हमें उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php
पुराने उपयोगकर्ता – यदि आपने पहले से ही इस योजना के लिए पंजीकरण कर लिया है| तो आप अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं|
नए उपयोगकर्ता – जो आवेदक यहां पर नए हैं और अपना नया पंजीकरण करना चाहते हैं| वह आवेदक सभी नियमों और शर्तों को पढ़कर मैं सहमत हूं पर टिक करके continue बटन पर क्लिक कर सकते हैं नीचे चित्र की सहायता से आप आगे की तरफ बढ़ सकते हैं|

- अब आपके सामने एक फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपने कुछ जानकारियां डालने होगी| जैसे आवेदक का नाम, उसके पिता का नाम, परिवार में कुल कितने बच्चे हैं, मोबाइल नंबर, और इसी फार्म में आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा| जिसकी सहायता से आप भविष्य में कभी दोबारा से लॉगिन कर सकते हैं|

- जैसे ही आप send sms OTP सेंड एसएमएस ओटीपी बटन पर क्लिक करेंगे| वैसे ही आप के बताए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| वह ओटीपी आपको यहां पर डालना है जैसा कि हमसे चित्र में दिखाया गया है| और जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लेंगे| वैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी भेज दी जाएगी|

अब अपना फार्म भरने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा| लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें| अब आपके सामने एक लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना है|

- जैसे ही आप वेबसाइट में लॉगिन कर लेंगे वैसे ही आपके सामने एक फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी कुछ पूछी गई जानकारियों को भरना है|
- उसके बाद आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी है | सहायता के लिए नीचे चित्र में देख सकते हैं

आगे सभी जानकारियों को डालने के बाद आप अपने फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं|
ऑफिसियल लिंक्स:-
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑफिशियल वेबसाइट
- कन्या सुमंगला योजना दिशा निर्देश
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करें
- Up Police SI Vacancy 2021 | Total 9534 Posts | Apply Easily Online
- Kerala Scholarship 2021 | केरल छात्रवृत्ति 2021 | Apply Easily Online | Key Highlights & Benefits
- UPPCL Additional Private Secretary(APS) Recruitment 2021 | Application Form
- Indian Navy Recruitment 2021 | Indian Tradesman Mate Civilian | Application Form
- Abhyudaya Yojana 2021 | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021 | Apply Easily Online | Key Highlights & Benefits